फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cash Collection Manager Murder Case: Police Lead Criminal From Cctv Footage

कैश कलेक्शन मैनेजर की हत्याः सीसीटीवी से पुलिस को मिला अहम सुराग, बदमाश की तलाश

Tue, 20 Oct 2020 12:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 20 Oct 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Cash Collection Manager Murder Case: Police Lead Criminal From Cctv Footage
इसी बदमाश पर है हत्या और लूट का आरोप - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में नुनिहाई पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर सोमवार को दिनदहाड़े कैश कलेक्शन मैनेजर की हत्या कर छह लाख रुपये लूट लिए गए। बदमाश हत्या और लूटकर पैदल ही भाग गया।
विज्ञापन



इस घटना में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। सीसीटीवी से मिली फुटेज से बदमाश की पहचान कर ली गई है। बदमाश का नाम अली हसन है और एत्माद्दौला का निवासी बताया गया है। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन


संबंधित खबर- पुलिस चौकी के नजदीक कैश कलेक्शन मैनेजर की हत्या कर छह लाख लूटे, बदमाश फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

                
पुलिस न चौकी पर थी...न बैरियर पर, हत्या कर नगदी से भरा बैग लूट पैदल भाग गया बदमाश


हाथरस के सहपऊ स्थित गुढ़ाइचे निवासी सोनू यादव (30) पुत्र सत्येंद्र आगरा के धूलियागंज निवासी शराब व्यवसायी के लिए काम करते थे। बरहन, एत्माद्दौला और एत्मादपुर क्षेत्र में स्थित 13 ठेकों का कैश कलेक्शन उनके जिम्मे था। वह सोमवार सुबह बरहन के ठेकों से कैश लेने के बाद एत्माद्दौला आया था। शोभा नगर स्थित शराब के ठेके से एक कर्मचारी ओमप्रकाश भी उनके साथ बाइक पर आ गए।

नवलगंज में शराब के ठेके से कैश लेकर बैग में डाला इसे पीठ पर टांग लिया। बाइक स्टार्ट कर ही रहा था कि सामने से मास्क लगाए बदमाश आ गया। उसने तमंचे से उनके पेट में दाहिनी तरफ गोली मार दी। सोनू के नीचे गिरते ही बैग लूट लिया। सोनू को लोग एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनको डॉक्टरों ने मृत बताया।

स्थानीय बदमाश पर था शक... घर पर नहीं मिला

सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस को एत्माद्दौला क्षेत्र के ही एक बदमाश पर शक था, उसके घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने इसकी पहचान कर ली है। बदमाश एत्माद्दौला का निवासी है और उसका नाम अली हसन है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed