{"_id":"61ae4959834eeb017418852e","slug":"cash-and-urn-stolen-from-two-temples-of-housing-development-mainpuri-news-agr516942387","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास के दो मंदिर से नकदी और कलश चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास के दो मंदिर से नकदी और कलश चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के आवास विकास कालोनी में रविवार की रात एक चोर दो मंदिरों से दानपात्र में रखी नकदी और तांबे का कलश चोरी कर लिया। लोगों ने मौके पर ही चोर को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। उसके कब्जे से नकदी और कलश बरामद हो गया। पुुलिस चोर से पूछताछ कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर नंबर एक स्थित गायत्री माता मंदिर से रविवार की रात एक चोर ने दानपात्र में रखे करीब 1700 रुपये चोरी कर लिए। चोर ने इसके बाद शिव मंदिर से एक तांबे का कलश चोरी कर लिया।
इस बीच स्थानीय लोगों को किसी तरह से चोर की मौजूदगी के बारे में जानकारी हो गई। उसे मंदिर में चोरी करते हुए पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से दानपात्र से चोरी रुपये व कलश बरामद हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस चोर को पकड़ कर कोतवाली ले गई। पूछताछ में पकड़े गए चोर ने खुद को कांशीराम कालोनी का रहने वाला बताया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।