{"_id":"602fc5ce92cbc5686303e0bb","slug":"cash-and-jewelry-stolen-from-factory-worker-house-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बेटी के निकाह के लिए मजदूर ने जोड़े ढाई लाख रुपये और जेवरात, चोर चोरी कर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बेटी के निकाह के लिए मजदूर ने जोड़े ढाई लाख रुपये और जेवरात, चोर चोरी कर ले गए
Fri, 19 Feb 2021 07:36 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Feb 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना शाहगंज के हरपाल नगर में गुरुवार रात को चोरों ने जूता फैक्टरी के मजदूर के बंद घर से ढाई लाख रुपये और पांच लाख के जेवरात चोरी कर लिए। मजदूर ने यह रकम और जेवरात अपनी बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किए थे।
विज्ञापन
सराय ख्वाजा स्थित हरपाल नगर निवासी पप्पू उस्मानी जूता फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। पप्पू ने पुलिस को बताया कि उनकी सास आमना का पिछले माह निधन हो गया था। इस पर गुरुवार को चालीसवां था। वो पत्नी नूर बानो और बेटी मुस्कान के साथ तेलीपाड़ा, ताजगंज स्थित ससुराल गए थे। रात में वहीं रुक गए।
विज्ञापन
शुक्रवार को लौटकर आए। दरवाजा खोलकर कमरे में आए तो सन्न रह गए। कमरे में सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी का लॉकर टूटा था। उसमें रखे जेवरात और नकदी चोरी हो चुके थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन
Trending Videos
पप्पू के मुतबिक, चोर लॉकर से ढाई लाख रुपये नकद और दस तोले सोने के जेवरात चोरी करके ले गए। जेवरात की कीमत तकरीबन पांच लाख रुपये है। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
20 साल से जोड़ रहे थे रकम और जेवरात
पप्पू का कहना है कि 20 साल से इकलौती बेटी के निकाह के लिए रुपये और जेवरात इकट्ठा कर रहे थे। इस साल ही निकाह करने वाले थे। मगर, चोरों ने उनके सपने तोड़ दिए। उनके घर के पीछे एक प्लाट है। प्लाट से चोर छत पर आए।
इसके बाद छत की सीढ़ियों के दरवाजे के गेट का ताला तोड़ा। सीढ़ियों से घर में जाकर वारदात की। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है। रेकी के बाद घटना को अंजाम दिया गया है।