फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cash and jewelery stolen from bag

बैग से नकदी और जेवर चोरी

Sat, 11 Dec 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from bag
टूंडला। बस में बैठी सवारी के बैग से सोने के आभूषण व एक लाख रुपये की नकदी पार हो गई। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के रिश्तेदार ने एडीजी आगरा से शिकायत की है।
विज्ञापन

शहर के पीएस सेंगर ने बताया कि मध्यम प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले उसके बहनोई परशुराम कुशवाह और बहन अनीता कुशवाह बेटे अश्वनी के साथ उनके पास आए थे। वे दो दिसंबर को आगरा आईएसबीटी से दोपहर डेढ़ बजे औरेया डिपो की बस में सवार हुए थे। बस कंडक्टर ने ट्रॉली बैग को बस चालक की सीट के पीछे रखवा दिया और उन्हें दूसरी सीट पर बैठा दिया। इसी दौरान एक अन्य सवारी के रूप में लड़का आया और बैग के पास बैठ गया। इस बीच और लोग भी सवार हुए। बहन, बहनोई और भांजे को उन लोगों ने कुछ सुंघा दिया, इससे उन्हें नींद आ गई।
विज्ञापन

आरोपियों ने बैग से सोने का हार, कंगन, दो जोड़ी झुमके, छह अंगूठी, चेन, दो जोड़ी पायल के साथ ही करीब एक लाख रुपए निकाल लिए। फिरोजाबाद और शिकोहाबाद के बीच आरोपी उतर गए। जब वह भिंड पहुंचे और बैग खोला तो उनके होश उड़ गए। उनका सभी सामान गायब था। उन्होंने एडीजी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed