फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cash and household items kept in the hut from fire

Agra News: आग से झोपड़ी में रखा नकदी व गृहस्थी का सामान राख

Mon, 27 Feb 2023 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cash and household items kept in the hut from fire
पटियाली। विकास खंड क्षेत्र के दरियावगंज में रविवार की शाम एक झोपड़ी में आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखी नकदी, गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। साथ ही आग की चपेट में आने से एक भैंस मर गई और एक अन्य भैंस व बकरी बुरी तरह से झुलस गई। मवेशियों को बचाने के चक्कर में एक युवक भी बुरी तरह से झुलस गया। दरियावगंज गांव निवासी सुखवासी की झोपड़ी में रविवार को अचानक आग लग गई। आग की लपटे उठने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। इस पर परिजन चीख पुकार करते हुए बाहर निकले। जबकि मवेशी अंदर बंधे रहे गए। चीख पुकार जुटी भीड़ ने आग का प्रयास की। गांव निवासी युवक धर्मेंद्र ने साहस दिखाते हुए झोपड़ी में घुसकर बंधे हुए मवेशियों को खोला। लेकिन तब तक एक भैंस जलकर मर गई। जबकि एक भैंस व बकरी झुलस गई। मवेशियों को बचाते समय वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। उसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। मशक्कत के बाद जब आग बुझी तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पीड़ित सुखवासी ने बताया कि आग से उसकी झोपड़ी में रखी 15 हजार रुपये की नकदी, चारपाई, बिस्तर, गल्ला, कपड़े, बर्तन आदि गृहस्थी का सामना जल गया। सूचना पर तहसीलदार अरविंद गौतम ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने पहुंचकर झुलसे मवेशियों का उपचार किया। तहसीलदार अरविंद गौतम ने अग्नि पीड़ित को हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed