फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cases to be heard in virtual court

वर्चुअल कोर्ट में ही हो मुकदमों की सुनवाई

Thu, 10 Jun 2021 09:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Cases to be heard in virtual court
मैनपुरी। दीवानी के वकीलों ने मैनपुरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को ज्ञापन दिया है। इसमें मंाग की गई है कि अदालतों में वकीलों और वादकारियों के हित में वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से मुकदमों की सुनवाई की जाए। वादकारियों को वकीलों के बस्तों तक जाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष विश्वविमोहन उर्फ जीतू राजपूत के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा है वर्तमान में मुकदमों की सुनवाई में वकीलों को मोबाइल का प्रयोग करना पड़ रहा है। इसमें कई वकीलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है दीवानी अदालतों में वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से मुकदमों की सुनवाई की जाए।
विज्ञापन

इस दौरान सुनील कुमार, सीएस यादव, केपी सिंह, पीके सिंह, जेएस यादव, एससी यादव, एके यादव, एमके मिश्रा, एके मिश्रा, एसके मिश्रा मौजूद रहे।
-----
वर्चुअल कोर्ट
दीवानी परिसर में दो कक्षों में कंप्यूटर सेट लगाए गए हैं। इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक कक्ष में बैठे वकील दूसरे कक्ष में बैठे जज के सम्मुख मुकदमे में अपना पक्ष रखते हैं। वर्तमान में वकील घर पर मोबाइल से मुकदमों की पैरवी कर रहे हैं। इसमें नेटवर्क की समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed