फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cases of corruption in the housing scheme echoed in Samadhan Diwas

Agra News: समाधान दिवस में गूंजे आवास योजना में भ्रष्टाचार के मामले

Sat, 04 Mar 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cases of corruption in the housing scheme echoed in Samadhan Diwas
एटा/जलेसर। जलेसर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएम आवास योजना (ग्रामीण) में भ्रष्टाचार के मामले गूंजे। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की । जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



सकीट, जलेसर, अवागढ़ सहित अन्य विकासखंडों में भी इस योजना में गड़बड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। कहीं अपात्रों से पैसा लेकर लाभ दिया गया। तो कहीं पैसा न मिलने पर पात्रों के नाम सूची से काट दिए गए। ग्राम स्तर के कर्मचारियों और प्रधानों पर कार्रवाई हुईं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का कुछ नहीं हुआ। इसे लेकर शनिवार को समाधान दिवस में भाकियू के पदाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने डीएम अंकित कुमार अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। सकीट ब्लॉक में आवासों में धांधली की जांच प्रारंभ हुई। उसके बाद अवागढ़, निधौली कलां, जलेसर समेत सभी ब्लॉकों में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार मिला है। अवागढ़ ब्लॉक जलेसर के ग्राम पंचायत गोपालपुर के किसान राकेश राजपूत ने बीडीओ से जिस अधिकारी की शिकायत की, उसी को मामले की जांच दे दी गई। जलेसर ब्लॉक में तैनात सचिव मुजम्मिल खान, डीके शर्मा, सुनील दिवाकर ने अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों के नाम पर अपनी ही फर्मों के नाम से धन निकाल लिया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लखन यादव, पोप सिंह बघेल, अक्षय ठाकुर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम पंचायत चिलमापुर में दे दिया अपात्रों को आवास: विकासखंड सकीट की ग्राम पंचायत चिलमापुर में अपात्रों को आवास देने के मामले में शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। गांव चिलमापुर निवासी मनोज कुमार ने आरोप लगाया है कि गांव के ही सतीश को आवास दिया गया है। जबकि इनके पास चार पहिया वाहन, दोमंजिला मकान बना हुआ है। जांच कराकर कार्रवाई की जाए। संवाद



108 में से 12 शिकायतों का निस्तारण
एटा। समाधान दिवस के दौरान तीनों तहसीलों में 108 शिकायतें प्रस्तुत की गईं। इनमें से मौके पर 12 का ही निस्तारण हो सका। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह ने तहसील जलेसर में जनसमस्याओं को सुना। अताउल्लापुर ग्राम पंचायत के एक प्रकरण में लापरवाही पर लेखपाल खगेंद्र सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। कुल 51 शिकायती पत्र में से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील एटा सदर में एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एसडीएम शिव कुमार ने 47 में से 3 और तहसील अलीगंज में एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एसडीएम मानवेंद्र सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार ने 10 में से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जलेसर में 27 बच्चों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। सीएमओ डॉ. यूके त्रिपाठी, सीडीओ डॉ. एके बाजपेयी, एसडीएम रामनयन, तहसीलदार अजीत कुमार, पीडी डीआरडीए निर्मल द्विवेदी, बीएसए संजय सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed