फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case  registered under Gangster Act against accused who committed three robbery in one night in Agra

UP News: एक रात में हाईवे पर तीन लूट करके पुलिस को दी चुनौती, आरोपी आलोक पर गैंगस्टर का मुकदमा

Thu, 26 Sep 2024 11:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 11:00 AM IST
सार

खंदारी फ्लाईओवर पर एक रात में तीन वारदात कर पुलिस को चुनौती दी थी। अब पुलिस ने गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया। गैंग के पांच सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं। गैंग लीडर जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
case  registered under Gangster Act against accused who committed three robbery in one night in Agra
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में हाईवे पर एक रात में लूट की तीन वारदात करने वाले आलोक यादव पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। उसके गैंग में पांच सदस्य और हैं। उनकी उम्र 25 साल से अधिक नहीं है। पुलिस ने पूर्व में आरोपियों को जेल भेजा था। अब एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। गैंग लीडर सहित दो आरोपी जेल में हैं।

विज्ञापन


आलोक यादव का नाम वर्ष 2023 में सामने आया था। उस पर एक के बाद एक वारदात को अंजाम देने का आरोप है। दयालबाग में दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया था। बाद में एत्माद्दाैला स्थित एक ढाबे पर फायरिंग की थी। बाद में खंदारी पर आईएसबीटी फ्लाईओवर पर एक के बाद एक लूट की तीन वारदात को अंजाम दिया। इन घटनाओं को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

हाईवे पर घटनाएं दयालबाग चौकी क्षेत्र में हुई थीं। पुलिस आलोक को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। वह गैर जनपद में किसी अन्य मुकदमे में समर्पण कर गया था। पुलिस हाथ मलती रह गई थी। पुलिस ने गैंग के सदस्यों को जेल भेजा था। आलोक यादव ने रंगबाजी के लिए अपना गैंग बनाया था। वह वीडियो बनाता था। बाइकों पर गैंग चलता था। पुलिस से भी भिड़ते थे।
 
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आलोक यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें गैंग के सदस्यों के रूप में श्याम सुंदर, निमेष चौहान, अमन, परमजीत उर्फ काके और गुलशेर उर्फ गोविंदा शामिल हैं। आलोक और परमजीत जेल में हैं। अन्य जमानत पर बाहर आ चुके हैं। पुलिस अब आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। गैंग पर शिकंजा कसने के लिए अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed