{"_id":"671a3c311f6a8a5e2204f34a","slug":"case-registered-pressurizing-her-to-convert-to-religion-and-get-marriedgirl-student-imprisoned-at-home-2024-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम से गुहार तब हुई युवती की सुनवाई: मनचले से परेशान थी वो...धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव, घर में कैद थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से गुहार तब हुई युवती की सुनवाई: मनचले से परेशान थी वो...धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव, घर में कैद थी
Thu, 24 Oct 2024 05:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Oct 2024 05:53 PM IST
सार
युवती पर धर्म परिवर्तन करके निकाह करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने सुनवाई नहीं की, तो पीड़िता ने मुख्यमंत्री और एसपी को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो सका।
विज्ञापन
छात्रा सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के एक मोहल्ला की रहने वाली एक युवती पर धर्म परिवर्तन और निकाह करने का दबाव बनाने वाले अमर अंसारी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोपी की दहशत के चलते हाईस्कूल की परीक्षा भी छोड़ दी थी। शिकायत दर्ज न होने के बाद पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री और एसपी को प्रार्थना पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती को अमन अंसारी नाम का एक लड़का आए दिन परेशान करता था। स्कूल आते जाते उसे छेड़ता था। कई बार पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने मुख्यमंत्री और एसपी मैनपुरी को पत्र भेज कर शिकायत की थी। बताया कि आरोपी अमन अंसारी तीन साल से परेशान कर रहा है। उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा है।
ये भी पढ़ें - UP News: आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सीआईएसएफ ने शाहगंज थाने में दर्ज कराया मुकदमा
ये भी पढ़ें - UP News: आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सीआईएसएफ ने शाहगंज थाने में दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल की परीक्षा भी छोड़ दी
दहशत के चलते उसने हाईस्कूल की परीक्षा भी छोड़ दी। एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में जाने लगी। वहां भी 5 अक्तूबर 2024 को आरोपी ने आकर साथ ले जाने की कोशिश की। 22 अक्तूबर की रात पुत्री घर के बरामदे में लेटी हुई थी। तभी आरोपी ने जंगले से डंडा डाल कर गला दबाने की कोशिश की। जागने पर जब विरोध किया तो जंगले से पानी फेंकने लगा। आरोपी ने कहा कि अगर निकाह नहीं किया तो जान से मार दूंगा। कहा था कि कई बार शिकायत दी, लेकिन आरोपी को पकड़ कर छोड़ दिया जाता है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

धर्म परिवर्तन व निकाह के आरोप हुए गायब
पुलिस ने पीड़िता का मुकदमा तो दर्ज कर लिया। लेकिन जो शिकायत पीड़िता ने मुख्यमंत्री व एसपी को दी थी। उसकी जगह दूसरी तहरीर ली। इसमें धर्म परिवर्तन व निकाह के लिए दबाव बनाए जाने के आरोप शामिल नहीं किए गए। इस तरह से कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर से एक गंभीर मामले को शब्दों का हेरफेर कराते हुए एक साधारण शिकायत बना दिया।
ये भी पढ़ें - UP ByPoll: अखिलेश यादव के जीजा अनुजेश यादव की दो टूक, इस लड़ाई में फूफा, न कोई भतीजा...सपा v/s भाजपा की जंग