{"_id":"6176ea60f9d6fe72b5093b4f","slug":"case-registered-for-attempt-to-murder-and-robbery-in-bjp-leader-s-assault-case-tundla-news-agr512652721","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता से मारपीट मामले में हत्या का प्रयास व डकैती का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता से मारपीट मामले में हत्या का प्रयास व डकैती का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। बाइकों की भिड़ंत होने पर रविवार को हुए विवाद के बाद कुछ लोगों द्वारा भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष के साथ दुकान में घुसकर की गई मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भाजपा नेता की तहरीर पर तीन नामजद सहित 12-14 लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास और डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनंत प्रताप सिंह उर्फ गुल्लू निवासी हतीगढ़ी थाना नारखी रविवार शाम साढ़े पांच बजे करीब टूंडला के स्टेशन रोड स्थित अपनी पटाखों की थोक की दुकान बैठे थे। उनके भाई गौरवपाल सिंह की बाइक से एक अन्य बाइक टकरा गई थी। जिसको लेकर हुए विवाद में दोनों के बीच मारपीट हो गई थी।
घटना के करीब आधा घंटे बाद बाइक सवार युवक अपने कई साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंच गया था और अनंत प्रताप सिंह पर हमला बोल दिया। इसमें उनका सिर फट गया था। इस बीच उन्होंने डेढ़ लाख रुपये लूटे जाने का आरोप लगाया था। भाजपा नेता अनंतप्रताप सिंह ने राजीव यादव निवासी गढ़ी जाफर, शैंकी यादव, गोलू यादव निवासी टूंडला और 12-14 अज्ञात लोगों के विरुद्ध डकैती, हत्या के प्रयास व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
रविवार देररात तक थाने पर जमे रहे भाजपा नेता
भाजयुुमो नेता पर हुए हमले व लूट के मामले को लेकर भाजपा नेता रविवार को देररात तक कोतवाली में जमे रहे। इस बीच पुलिस ने घायल भाजयुमो नेता अनंतप्रताप सिंह का मेडिकल कराया। मुकद्दमा दर्ज होने के बाद ही भाजपाई कोतवाली से बाहर निकले।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच करते हुए जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
अभिषेक श्रीवास्तव, सीओ-टूंडला