{"_id":"66216362ba9e28e07f02dbce","slug":"case-registered-against-wife-and-others-for-abetment-to-suicide-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-116143-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पत्नी व अन्य के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पत्नी व अन्य के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
Thu, 18 Apr 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
भोगांव। पत्नी व ससुरालीजनों से तंग युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी, सास, साले सहित अन्य के विरुद्ध खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। दो दिन पहले ही आत्महत्या से पहले युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसमें ससुरालीजन से तंग होकर जान देने की बात कही थी।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव वीरमपुर निवासी सुरेश चंद्र का पुत्र पवन कुमार फरीदाबाद में रह कर प्राइवेट नौकरी करता था। पत्नी विवाद के चलते पुत्र के साथ मायके में रह रही थी। ससुरालीजन पवन को परेशान कर रहे थे। जिस कारण से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुका था। दो दिन पहले ही उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें पवन ने पत्नी, सास, साले पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। यह भी कहा कि उसका बेटा माता पिता की सुपुदर्गी में दिया जाए। वह अब परेशान हो चुका है और जान देने जा रहा है। इसके बाद युवक 12 अप्रैल को भोगांव क्षेत्र में बेसुध हालत में पड़ा मिला था। मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
मृतक के पिता सुरेश चंद्र ने बताया कि पुत्रवधू का चाल-चलन ठीक नहीं था। वह हमेशा पुत्र को अपमानित करती थी और जहर खाकर मर जाने की बात कहती रहती थी। जब इस बारे में पवन ने सास रोशनी देवी, साले अमन निवासी गांव गिरधरपुर थाना छिबरामऊ कन्नौज को बताया तो उन लोगों ने भी अपमानित किया। उसकी पत्नी के संबंध में फरीदाबाद के रहने वाले अवतार सिंह और योगेंद्र अरोड़ा से हो गए थे। उनका घर पर आना जाना शुरू हो गया था। पुत्र के विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए पीटा जाता था। जिस कारण से पुत्र मानसिक रूप से काफी परेशान था। 12 अप्रैल को पुत्र ने भोगांव बस स्टैंड के पास जहर खा लिया।