फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered against two businessmen of Ludhiana in Mathura

भगवान के लिए 1.31 करोड़ का छत्र बनवाकर भक्त ने की धोखाधड़ी, मथुरा में केस दर्ज

Thu, 31 Oct 2019 02:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Oct 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Case registered against two businessmen of Ludhiana in Mathura
सराफ द्वारा बनाया गया छत्र - फोटो : अमर उजाला
भगवान बद्रीनाथ के लिए छत्र बनवाकर लुधियाना के एक व्यापारी ने मथुरा के सराफा व्यवसायी को 1.31 करोड़ का भुगतान करने से इनकार कर दिया। इस मामले में सराफा व्यापारी ने व्यापारी के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार फिरोजपुर हाईवे लुधियाना ग्रामीण, पंजाब निवासी व्यापारी ज्ञानेश्वर सूद और योगेश्वर सूद को भगवान जगन्नाथ पर चांदी का छत्र चढ़वाना था। उन्होंने मथुरा आकर पीके एंड पीके ज्वैलर्स को छत्र बनाने का ऑर्डर दिया। 
विज्ञापन


ऑर्डर के मुताबिक सराफ द्वारा छत्र पर 3.4 किलो चांदी तथा उस पर हीरे-पन्ना मोती आदि भी लगाए गए। इस प्रकार से यह छत्र कुल 1.31 करोड़ रुपये का बनकर तैयार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल 2018 में सौपा छत्र

सराफ प्रवीन कुमार के मुताबिक उनके द्वारा 6 अप्रैल 2018 को उसने यह छत्र लुधियाना के व्यापारी बंधु ज्ञानेश्वर सूद तथा योगेश्वर सूद के सुपुर्द कर दिया। व्यापारी बंधुओं द्वारा छत्र की रकम एक सप्ताह में देने का वायदा किया था। 

इससे पहले इस छत्र का पूजन लुधियाना में किया गया, बाद में 9 मई 2018 को भगवान बद्रीनाथ को इसे चढ़ाया गया। इसके बाद जब एक सप्ताह तक लुधियाना के व्यापारी बंधुओं द्वारा छत्र की रकम नहीं दी गई तो सराफ ने भुगतान के लिए व्यापारी से फिर कहा।

व्यापारी बंधुओं ने फिर दो माह में भुगतान करने का वायदा किया। जब दो माह बाद सराफ ने अपनी रकम मांगी तो उसे छत्र का भुगतान देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद सराफ ने दोनों व्यापारियों के खिलाफ थाना कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाते हुए विवेचना की जा रही है। यह मामला दूसरे राज्य से जुड़ा है इसलिए उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed