{"_id":"6712a2d019c7f5a8700effaf","slug":"case-registered-against-three-people-in-fraud-case-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-125789-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: धोखाधड़ी के मामले में तीन लाेगों के विरुद्ध केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: धोखाधड़ी के मामले में तीन लाेगों के विरुद्ध केस दर्ज
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में तीन लाेगों के विरुद्ध केस दर्ज
मैनपुरी। मौजा सिकंदरपुर स्थित एक भूमि का तीन लोगों ने धोखाधड़ी कर बैनामा करा लिया। मामले में न्यायालय के आदेश पर जनपद फर्रुखाबाद निवासी वृद्ध ने सदर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जनपद फर्रुखाबाद के मोहल्ला सूफी खां निवासी शमीउददीन ने बताया कि वह मौजा सिंकदरपुर में एक संक्रमणीय भूमि के मालिक हैं। उन्होंने अपनी जमीन की बिक्री कर दी थी। जब क्रेता ने राजस्व न्यायालय में प्रस्तुत किया तो नगला पोहपी निवासी रामेंद्र सिंह, मुन्नू सिंह और विमलेश कुमार ने दाखिल खारिज पर आपत्ति की। एक फर्जी बैनामा प्रस्तुत किया। जबकि उनकी ओर से ऐसा कोई बैनामा उक्त लोगों को नहीं किया गया।
उक्त बैनामा पर उनके हस्ताक्षर और फोटो भी नहीं है। इन लोगों ने जालसाजी कर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर कूटरचित दस्तावेजों से बैनामा कराया है। 30 वर्ष तक इन लोगों ने दाखिल खारिज भी नहीं कराया। जब वह इन लोगों की शिकायत दर्ज कराने कोतवाली गया तो वहां रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।