{"_id":"6711e655daed775e9b0a820a","slug":"case-registered-against-ruthless-pg-manager-11th-class-students-were-beaten-by-stuffing-cloth-in-their-mouth-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बेरहम पीजी मैनजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 11वीं के छात्रों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा...मंगवाता था शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेरहम पीजी मैनजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 11वीं के छात्रों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा...मंगवाता था शराब
Fri, 18 Oct 2024 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:08 AM IST
सार
न्यू आगरा थाना क्षेत्र में 11वीं के छात्रों की पीजी मैनेजर ने बैल्ट से पिटाई की। चीखने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बेरहम पीजी मैनेजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दयालबाग स्थित एक स्कूल के 11वीं के छात्र का उत्पीड़न किया जा रहा था। दबंग उससे पैर दबवाते थे। पैग बनवाते थे। उसकी जेब से रुपये निकाल लेते थे। विरोध करने पर पिटाई करते थे। पीड़ित छात्र की शिकायत पर न्यू आगरा पुलिस ने मारपीट, रंगदारी, लूट की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मूलत: एटा जिले के निधौली कला का छात्र आगरा में पढ़ता है। उसने पुलिस को बताया कि सिकंदरा क्षेत्र के मुकुल चौधरी नगला पदी इलाके में पीजी चलाते हैं। उसने उनकी पीजी में कमरा लिया था। आरोप है कि मुकुल चौधरी और उसके दोस्तों ने लंबे समय तक शोषण किया। विरोध पर पीटते भी थे। उसने हिम्मत जुटाकर पीजी बदल लिया। इस पर जनवरी 2024 में आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
वह आरोपियों को देखकर रास्ता बदल लेता था। 12 अक्तूबर को आरोपियों ने उसे फिर पकड़ लिया। जेब में हाथ डालकर 600 रुपये निकाल लिए। पीड़ित छात्र ने अपनी तहरीर में छोटे उर्फ शुभम, मोहित गौतम आदि को नामजद किया है। इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि साक्ष्य संकलन शुरू किया गया है। पीड़ित से उम्र का प्रमाण मांगा गया है। वह नाबालिग हुआ तो काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन