फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered against BSP district president

बसपा का प्रबुद्ध सम्मेलन: कासगंज में भीड़ जुटने पर जिलाध्यक्ष पर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

Wed, 04 Aug 2021 05:16 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 04 Aug 2021 05:16 PM IST
सार

एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन होने पर मामला दर्ज किया गया है। पटियाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Case registered against BSP district president
कासगंज में प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान सतीश मिश्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज। पटियाली कोतवाली पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष व दो अन्य लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत कराया है। आरोप है कि एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित बसपा के कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

पटियाली कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवधेश कुमार भदौरिया ने बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सोमवार को पटियाली के एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा एवं पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने प्रबुद्ध संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित किया था।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि रैली में कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन किया गया। न सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया और न ही लोग मास्क लगाए थे। एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन होने पर मामला दर्ज किया गया है। पटियाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed