फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case of usurpation of goods ordered online from e-commerce company

डिलीवरी बॉय का कारनामा: आगरा के वेंडर के दो लाख रुपये ले उड़ा, मुकदमा हुआ दर्ज

Sat, 15 Apr 2023 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 01:50 PM IST
सार

ई-कॉमर्स कंपनी को डिलीवरी बॉय चूना लगा रहे थे। कंपनी के गोदाम से ग्राहकों को डिलीवरी देने के लिए माल लेकर जाते थे। मगर डिलीवरी देने के बजाय हड़प लेते थे।

विज्ञापन
Case of usurpation of goods ordered online from e-commerce company
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में ई-कॉमर्स कंपनी को डिलीवरी बॉय चूना लगा रहे थे। कंपनी के गोदाम से ग्राहकों को डिलीवरी देने के लिए माल लेकर जाते थे। मगर डिलीवरी देने के बजाय हड़प लेते थे। मोबाइल, लैपटॉप सहित 2 लाख का माल ले गए। ग्राहकों की शिकायत पर कंपनी वेंडर को इस हरकत का पता चला। इधर, भनक लगते ही कर्मचारी नौकरी छोड़कर भाग गए। थाना ताजगंज में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

ताजगंज क्षेत्र के गांव दिगनेर निवासी रवि तोमर ने पुलिस को बताया कि वह एक ई-कॉमर्स कंपनी के ऑनलाइन वेंडर हैं। उन्होंने सामान की डिलीवरी करने के लिए ऊंचा गांव निवासी संदीप, शमसाबाद के इनायतपुर निवासी अजय, ताजगंज की मारुति प्रवासन कॉलोनी निवासी आकाश को नौकरी पर रखा था। तीनों ग्राहकों के मंगाए गए ऑनलाइन सामान को गोदाम से ले जाकर हड़प लेते थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ेंसमाजवादी पार्टी को बड़ा झटका: फिरोजाबाद में बसपा से रुखसाना बेगम होंगी मेयर प्रत्याशी, पति हैं सपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है आरोप 

आरोप लगाया कि तीनों ने मिलकर कई ग्राहकों के सामान की फर्जी तरीके से खुद डिलीवरी कर ली। उन्हें जानकारी तब हुई, जब ग्राहकों ने समय पर सामान डिलीवरी नहीं होने की शिकायत की। रिकाॅर्ड देखने पर पता चला कि इन तीनों ने मिलकर लैपटाॅप, हार्ड डिस्क सहित करीब 2 लाख रुपये के सामान पार कर लिए हैं। अब काम पर आना भी बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed