{"_id":"669dd85961d6b5de4f0ba295","slug":"case-of-extortion-has-been-registered-against-the-broker-in-shahganj-police-station-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पुलिस चौकी के दलाल का दबदबा...ऑटो चालक की पत्नी से मांगी रंगदारी, रिपोर्ट हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पुलिस चौकी के दलाल का दबदबा...ऑटो चालक की पत्नी से मांगी रंगदारी, रिपोर्ट हुई दर्ज
Mon, 22 Jul 2024 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 Jul 2024 09:26 AM IST
सार
महिला के पति को सराय ख्वाजा चौकी पर पकड़ा गया था। इस मामले में दलाल ने महिला से पति को छुड़ाने के एवज में रंगदारी मांगी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सराय ख्वाजा चौकी के एक दलाल के खिलाफ शाहगंज थाने में रंगदारी का केस दर्ज किया गया है। आरोपी महिला से 4000 रुपये मांग रहा था। महिला के पति को विवाद में पुलिस ने पकड़ा था।
घटना 17 जुलाई की है। गढ़ी भदौरिया, जगदीशपुरा निवासी आरती ने केस दर्ज कराया है। बताया कि सराय ख्वाजा के पास ऑटो में जा रही एक महिला से पति जैकी का विवाद हो गया था। ऑटो में सवार एक सिपाही ने जैकी को सराय ख्वाजा चौकी पर दे दिया।
जानकारी पर वह अपने भांजे के साथ सराय ख्वाजा चौकी पहुंचीं। उधर, पति ने महिला से माफी मांगी। उसने समझौता लिखकर दे दिया। पुलिस पति को थाने लेकर आई। एक दलाल भी साथ था। थाने से वह भांजे को फोन करने लगा। पति को छुड़ाने के एवज में 4000 रुपये मांगे। कई बार फोन किए।
विज्ञापन
वह इंस्पेक्टर शाहगंज के पास पहुंचीं और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। पुलिस ने रंगदारी मांगने की धारा के तहत केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि केस में महिला ने आरोपी का मोबाइल नंबर लिखा है, वह किसी देवेंद्र का बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।