फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case of extorting money in name of copying in examination of DBA University has come to light in Agra

शर्मनाक: नकल कराने के मांगे 10 हजार, मना करने पर पीटा; बोले- गेट के अंदर आए तो पीछे छोड़ देंगे पालतू कुत्ते

Thu, 18 May 2023 09:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 May 2023 09:02 AM IST
सार

आगरा में नकल कराने के नाम पर परीक्षार्थियों से 10 हजार रुपये की मांग की। परीक्षार्थियों ने मना किया तो उन्हें पीटा और कहा कि गेट के अंदर आए तो पीछे पालतू कुत्ते छोड़ देंगे।

विज्ञापन
case of extorting money in name of copying in examination of DBA University has come to light in Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा में बुधवार को बड़ा मामला सामने आया। परीक्षार्थियों ने खंदौली के आबिदगढ़ गांव में स्थित श्री लाल सिंह महाविद्यालय (परीक्षा केंद्र) में परीक्षा के नाम पर 10 हजार रुपये मांगे जाने और मना करने पर गालीगलौज, मारपीट की कोशिश और पालतू कुत्ते छोड़ने की धमकी देने का आरोप लगाया है। संचालक व स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


बीएससी तृतीय सेमेस्टर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा बुधवार को थी। आरोप है कि परीक्षा देने पहुंचे 10-12 परीक्षार्थियों को श्री लाल सिंह महाविद्यालय के संचालक और स्टाफ ने केंद्र में प्रवेश करने से रोक दिया। सुशील नगर थाना एत्माद्दौला निवासी विकास कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परीक्षा देने के लिए उनसे 10 हजार रुपये की मांग की गई। 

विज्ञापन

पालतू कुत्ते छोड़ने की धमकी

परीक्षार्थियों ने मना किया तो उन्हें गालियां दी गईं। अभद्रता करते हुए उनके ऊपर पालतू कुत्ते छोड़ने की धमकी दी गई। विरोध में परीक्षार्थियों ने केंद्र के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और तहरीर के आधार पर कॉलेज के संचालक व स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्री प्रताप सिंह महाविद्यालय का है केंद्र

श्री लाल सिंह महाविद्यालय में श्री प्रताप सिंह महाविद्यालय का केंद्र है। पुलिस को तहरीर देने वाला परीक्षार्थी भी श्री प्रताप सिंह महाविद्यालय में अध्ययनरत है। विकास के अलावा बाकी परीक्षार्थियों को भी केंद्र में प्रवेश करने से रोका गया। सभी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। खंदौली थाने के थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी विकास की तहरीर पर कॉलेज के संचालक और स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा केंद्र डिबार किया जाएगा

कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। यह गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर परीक्षा केंद्र को बदला जाएगा और आगे की परीक्षाओं के लिए इसे डिबार भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed