फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case of embezzlement of 145 kg silver: Police arrested two other accused 30 kg ingots recovered

145 किलोग्राम चांदी के गबन का मामला: पुलिस ने दबोचे दो अन्य आरोपी, 30 किलो की सिल्लियां बरामद

Sat, 18 May 2024 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 May 2024 10:04 AM IST
सार

 कूरियर की 145 किलोग्राम चांदी गबन के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने इनसे 30 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां भी बरामद कर लीं। पुलिस दो आरोपियों को पहले की जेल भेज चुकी है। 


 

विज्ञापन
Case of embezzlement of 145 kg silver: Police arrested two other accused 30 kg ingots recovered
पुलिस ने बरामद की चांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में कूरियर की 145 किलोग्राम चांदी गबन के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पुलिस ने 30 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां भी बरामद कर लीं।
विज्ञापन


सिंहेश्वर नगर, ग्वालियर निवासी सोनू सिंह की नमक की मंडी, आगरा में फर्म है। फर्म सराफा व्यापारियों के आभूषण एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचाने का कार्य कराती है। फर्म में कई कर्मचारी कार्य करते थे। सोनू ने कर्मचारियों के लिए लंगड़े की चौकी क्षेत्र में किराये पर मकान लिया था।
विज्ञापन


20 अगस्त को मकान से 145 किलोग्राम चांदी का गबन किया गया था। इस पर उन्होंने 26 अगस्त 2023 को पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने जांच की। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि कर्मचारी शिवम ने घटना कराई थी। उसके साथ पूर्व में मोहित और कपिल पकड़े गए थे। उनसे तकरीबन 48 किलोग्राम चांदी बरामद हुई थी। इसके बाद एक आरोपी दिवाकर ने कोर्ट में समर्पण किया था। बाद में उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर 1 किलोग्राम चांदी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे पूछताछ मेंं नगला हवेली निवासी शिवम सोनी और हरीश वर्मा के नाम आए थे। दोनों सोने-चांदी के जेवरात का काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात को आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे लगभग 30 किलोग्राम वजनी चांदी 3 सिल्लियां बरामद कीं। आरोपियों ने फर्म से गबन की गई चांदी के जेवरात को गलाकर सिल्ली बना दिया था। अभी 3 आरोपी और फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed