फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case has been registered against a former SP leader in Agra for exploitation of a girl

पूर्व सपा नेता का पाप: युवती को दिया शादी का झांसा, फिर किया घिनौना काम...गंभीर आरोप सुन पुलिस भी सन्न

Fri, 18 Oct 2024 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Oct 2024 10:11 AM IST
सार

मैनपुरी की रहने वाली युवती ने पूर्व सपा नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
case has been registered against a former SP leader in Agra for exploitation of a girl
पूर्व सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पूर्व सपा नेता के खिलाफ युवती के शोषण के मामले में केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर पूर्व सपा नेता ने उसके साथ घिनौना काम किया। बाद में शादी से मना ही नहीं किया, बल्कि जान से मारने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन


महिला थाना में पूर्व सपा नेता राहुल गुर्जर के खिलाफ केस लिखा गया है। मैनपुरी की युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं। पूर्व में आरोपी ने युवती के खिलाफ ही रंगदारी वसूलने के आरोप में केस दर्ज करा दिया था। पीड़िता ने डीसीपी सिटी से गुहार लगाई। तब उसकी तहरीर पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


युवती मूलरूप से मैनपुरी की है। वर्तमान में फतेहाबाद रोड स्थित एक फ्लैट में रहती हैं। उन्होंने डीसीपी सिटी को बताया कि वह वर्ष 2012 में एयर होस्टेस का कोर्स कर रही थीं। तभी पूर्व सपा नेता राहुल गुर्जर से मुलाकात हुई। वह पारुल एंक्लेव, ताजगंज का है। आरोप है कि राहुल ने उसका शारीरिक शोषण किया। वह गर्भवती हो गई। 3 अप्रैल को धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की कहने पर मारपीट करने लगा। दो महीने पहले किराये पर दिलाए गए फ्लैट में दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। हत्या कर चंबल में फिंकवा देने की बात कही। पुलिस से सांठगांठ कर थाना ताजगंज में केस दर्ज करा दिया। मामले में बृहस्पतिवार को महिला थाना में केस दर्ज किया गया। एसीपी सदर विनायक भोसले ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed