{"_id":"61ea4e79437be7160b2bc5d1","slug":"case-filed-for-violation-of-code-of-conduct-against-bjp-leader-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: भाजपा नेता समेत 250 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: भाजपा नेता समेत 250 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
Fri, 21 Jan 2022 11:41 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:41 AM IST
सार
पिनाहट के नंदगवां मार्ग पर भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर बगैर अनुमति भीड़ जुटाकर बैठक करने का आरोप है।
विज्ञापन
थाना पिनाहट आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के पिनाहट में नदगवां मार्ग स्थित चिलर प्लांट के समीप बुधवार को बगैर अनुमति बैठक करने के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता सुग्रीव सिंह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन और महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें 200-250 अज्ञात लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पिनाहट कस्बा के नदगवां मार्ग स्थित चिलर प्लांट के समीप भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान ने बुधवार को बिना अनुमति के समर्थकों के साथ बैठक की थी। बृहस्पतिवार को इस बैठक के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इससे अफसरों को जानकारी हुई।
विज्ञापन
पिनाहट थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
इसके बाद थाना पिनाहट में दरोगा ओमपाल की तहरीर पर भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसओ पिनाहट कुलदीप कुमार ने बताया कि सुग्रीव चौहान और 250 अज्ञात पर महामारी अधिनियम और आचार संहिता के उल्लंघन की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस एवं अर्धसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च
पिनाहट और बरहन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अर्धसैनिक बल के जवानों और पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च किया। पिनाहट में क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पिनाहट, भदरौली, पडुआपुरा, देवगढ़, मनौना, नयाबास आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया गया। वहीं एत्मादपुर सीओ रवि कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फोर्स ने बरहन, आंवलखेड़ा, खांडा, जमाल नगर भैंस, अहारन में फ्लैग मार्च किया गया।