फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against SP mayoral candidate for campaigning at Taj Mahal in Agra

UP Nikay Chunav: ताजमहल में चुनाव प्रचार करने पर सपा मेयर प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा, ईद पर पहुंची थीं मिलने

Sun, 23 Apr 2023 11:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 11:04 PM IST
सार

UP Nikay Chunav: ताजमहल में चुनाव प्रचार करने पर सपा मेयर प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वह ईद पर लोगों से मिलने पहुंची थीं। यहां उन्होंने चुनाव प्रचार किया था। 

विज्ञापन
Case filed against SP mayoral candidate for campaigning at Taj Mahal in Agra
सपा की मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में चुनाव प्रचार करने पर सपा की मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर निकाय चुनाव के दौरान किसी प्रत्याशी पर यह पहला मुकदमा है। पुलिस साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


मुकदमा ताजगंज थाना में दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा पुलिस की ओर से लिखा गया है। इसमें लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा (धारा 188) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (171 एच) में लगा है। मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश शनिवार को ईद पर ताजमहल पहुंची थीं।

विज्ञापन

एसीपी ताज सुरक्षा ने उन्हें टोका था

पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी साथ थे। उन्होंने रायल गेट पर खड़े होकर नमाज पढ़कर आते लोगों से वोट की अपील की थी। जूही प्रकाश और जिलाध्यक्ष आजाद सिंह ने लाल टोपी लगा रखी थी। एक के गले में पटका भी पड़ा था। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने उन्हें टोका था। इस पर टोपी और पटका उतार लिया था। उनके दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed