{"_id":"68dff0efb204174df7000ba3","slug":"case-filed-against-six-people-including-history-sheeter-for-selling-meat-in-open-in-agra-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खुले में बेच रहे थे मीट...लाइसेंस निरस्त होने पर भी नहीं माने, हिस्ट्रीशीटर सहित छह के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खुले में बेच रहे थे मीट...लाइसेंस निरस्त होने पर भी नहीं माने, हिस्ट्रीशीटर सहित छह के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 03 Oct 2025 09:48 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 03 Oct 2025 09:48 PM IST
सार
आगरा में खुले में मीट बेचने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। हिस्ट्रीशीटर समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी लाइसेंस निरस्त होने पर भी मीट की बिक्री कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के तोपखाना मार्केट में खुले में अवैध तरीके से मीट बेचने पर नाई की मंडी पुलिस ने कार्रवाई की है। हिस्ट्रीशीटर रिजवान काल्टा सहित 6 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर रिजवान काल्टा की मीट की दुकान तोपखाना में है। यहां तोपखाना निवासी शराफत उर्फ छोटू, उसका बेटा बिलाल, मोहम्मद काफिल भी बैठते हैं। दूसरी दुकान बड़ा गालिबपुर निवासी फैसल की मीट मार्केट तोपखाना में है। इन जगहों पर खुले में मीट बेचने की शिकायत की गई थी। शाकिर इनका सहयोग करता है।
फरवरी महीने में ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने लाइसेंस निरस्त किया था। इसके बाद भी आरोपी रात 12 बजे से सुबह 9 बजे तक दुकान चला रहे थे। मृत पशुओं के अवशेष को शहर में लाते हैं, जबकि नगर निगम ने स्लॉटर हाउस को पूरी तरह बंद कर दिया है। नाई की मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।