फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against six including husband for dowry harassment

दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 27 Jun 2022 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Case filed against six including husband for dowry harassment
फतेहपुरसीकरी। सीकरी चार हिस्सा की रहने वाली विवाहिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता गुलशार निवासी सीकरी चार हिस्सा ने थाने में तहरीर दी। जिसके मुताबिक शादी सात वर्ष पूर्व उसकी व उसकी बडी बहिन रेशमा की शादी शमशेर व फिरोज निवासी अटूस हाल निवासी बसुआ का नगला थाना मलपुरा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाता है। उत्पीड़न से परेशान होकर वह मायके चली गई थी। पंचायत करके उसे विदा कराकर ले आया गया। ससुराल आते ही दोबारा उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। 15 दिन पहले उसके साथ मारपीट की गई। सामान जला दिया गया। उसे भी आग लगाने की कोशिश की गई। वह किसी तरह भागकर मायके आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति शमशेर सास सफिया, ससुर मुन्ना, देवर समीर, ननद बबली व बिल्किस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed