फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against fake officer of Pollution Control Board collect ransom from factory owner

आगरा: 'प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से हैं हम, पैसा दो नहीं तो बंद करा देंगे फैक्टरी', फर्जियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 08 Mar 2022 11:04 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 08 Mar 2022 11:04 AM IST
सार

एत्माद्दौला क्षेत्र में फैक्टरी बंद कराने की धमकी देकर कारोबारी से 80 हजार की वसूली की गई। एसएसपी के आदेश पर थाना एत्माद्दौला में तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case filed against fake officer of Pollution Control Board collect ransom from factory owner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के एक फैक्टरी मालिक को वसूली गैंग ने अपना शिकार बना लिया। उनसे प्रदूषण फैलाने के नाम पर दो बार में 80 हजार रुपये की चौथ वसूली की। इसके बावजूद रकम मांगना बंद नहीं किया। पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद थाने में तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

फैक्टरी बंद कराने की दी धमकी 

इस मामले में जमुना पाली इंडस्ट्रीज, हाथरस रोड के मोहित अग्रवाल ने मुकदमा लिखाया है। इसमें कहा गया है कि कुछ समय पहले उनकी फैक्टरी में कुछ लोग आए। उन्होंने खुद को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बताया। उन्होने अपने नाम पुष्पेंद्र सिंह, सरवेंद्र सिंह और तपेंद्र सिकरवार बताए। इसके बाद धमकाया कि शिकायत मिल रही कि फैक्टरी से प्रदूषण फैल रहा है।
विज्ञापन

आईडी कार्ड मांगा तो बताया मीडियाकर्मी 

दर्ज मुकदमे के अनुसार, फैक्टरी मालिक ने उनसे आईडी कार्ड मांगा तो वो खुद को मीडियाकर्मी बताने लगे। पहचान पत्र भी दिखाए। कहा कि इतना दिखाएंगे कि फैक्टरी बंद हो जाएगी। इसके बाद सभी चले गए। बाद में एक और युवक को भेजा। वह मामला रफादफा करने के नाम पर 18 दिसंबर 2021 को 50 हजार रुपये ले गया। 14 जनवरी को फिर आया। इस बार 30 हजार रुपये लेकर चला गया। 25 फरवरी को फिर से रुपयों की मांग की। फैक्टरी बंद कराने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी से की शिकायत 

पीड़ित ने पिछले दिनों एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद थाना एत्माद्दौला में चौथ वसूली और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पुष्पेंद्र, सरवेंद्र सिंह, तपेंद्र सिकरवार और एक अन्य को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ठेल विक्रेताओं से वसूली के दो आरोपी फरार 

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर ठेल लगाने वालों से भी वसूली का मामला रविवार को सामने आया था। विक्रेताओं से 20 और 40 रुपये की वसूली की जा रही थी। पुलिस ने टिल्लन, राकेश चौहान और दीपू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। टिल्लन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मगर, अभी तक दो अन्य आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed