फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against Congressmen who blocked Delhi Highway by protesting

Congress Protest: प्रदर्शन कर हाईवे जाम करने वाले कांग्रेसियों पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानें किस-किस के हैं नाम

Mon, 27 Mar 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Mar 2023 12:02 AM IST
सार

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के विरोध में हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने में कांग्रेस नेता फंस गए हैं। पुलिस ने 31 को नामजद करते हुआ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Case filed against Congressmen who blocked Delhi Highway by protesting
कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के विरोध में जाम लगाकर प्रदर्शन करने में कई कांग्रेसी नेता फंस गए हैं। पुलिस ने जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित 31 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसके अलावा अज्ञात आरोपी भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने हाईवे पर प्रदर्शन कर जाम लगाया था। लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए धारा 144 लगी है। दो से तीन किलोमीटर तक वाहन फंस गए थे। प्रदर्शन से अराजकता और अफरातफरी का माहौल पैदा हुआ। दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके चले गए। समझानेे पर भी कार्यकर्ता नहीं माने।
विज्ञापन


इस पर एसआई दिलावर सिंह की तरफ से धारा 144 के उल्लंघन, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के पास वीडियो भी हैं। पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं नामजद

पुलिस ने मुकदमे में यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, प्रदेश महासचिव अमित सिंह, छात्र नेता सतीश सिकरवार, मथुरा प्रसाद, रामनाथ सिंह, गौरव शर्मा, शानू खान, अतुल कुमार, चंद्रमोहन पाराशर, अजहर, अश्वनी कुमार, जनार्दन कुशवाहा, अमित दीक्षित, युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हेमंत चाहर, रघुवीर सिंह मौर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमहरी आनंद, डा. नितिन वर्मा, जीतू, राहुल चतुर्वेदी, अंकुल गौतम, विनोद जरारी, राहुल तोमर, बुरहान शमशी, ठाकुर नरेश सिकरवार, संतोष कुमार, रविंद्र जादौन, लोकेश यादव, अनिल सूर्यवंशी, सूरज को नामजद किया है। इसमें 30-35 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस वीडियो फुटेज से अज्ञात आरोपियों की पहचान में लगी है।

ये भी पढ़ें - UP: अखिलेश यादव के इस दांव से 2024 में BJP की जीत में फंसेगा पेंच! बसपा से आए इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed