फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against advocates for protesting outside the civil court agra

Agra News: दीवानी के बाहर जाम लगाकर प्रदर्शन करने पर अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Sep 2022 02:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Sep 2022 02:49 PM IST
सार

अछनेरा के अधिवक्ता लोकेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया था। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन किया गया था। 

विज्ञापन
Case filed against advocates for protesting outside the civil court agra
न्यू आगरा थाने में दर्ज हुआ है मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन और जाम लगाकर हंगामा करने के आरोप में अधिवक्ताओं के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप है। मुकदमा चौकी प्रभारी अंकुज धामा ने लिखाया है। 

विज्ञापन


मुकदमे में कहा कि अछनेरा के अधिवक्ता लोकेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में दीवानी के गेट नंबर दो पर मंगलवार को अधिवक्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इसकी अनुमति नहीं ली गई थी। सड़क पर बैठकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इसमें एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस ने पहुंचकर अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। 
विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। उनके इस कृत्य से मरीज की जान पर बन आई। बाद में किसी तरह जाम खुलवाया जा सका। मुकदमे में अधिवक्ता मुकेश शर्मा अधर शर्मा, ऋषि राज चौहान, बिलाल अहमद, नौशाद खान, सतेंद्र भदौरिया को नामजद व अज्ञात आरोपी हैं। थाना पुलिस का कहना कि विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed