Mathura: वन विभाग कार्यालय से केस बुक चोरी, दर्ज हुई रिपोर्ट
मथुरा के प्रभागीय वन निदेशक रजनीकांत मित्तल ने बताया कि गोवर्धन वन रेंज कार्यालय से एच-2 केस बुक चोरी का मामला संज्ञान में आया है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा गोवर्धन में वन विभाग कार्यालय से केस बुक चोरी का बड़ा मामला प्रकाश में आया है। वन क्षेत्राधिकारी ने अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि इस मामले में वन विभाग के उच्चाधिकरियों ने अलग से जांच टीम गठित की है।
गोवर्धन के वन विभाग कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय से एच-2 केस बुक जैसा दस्तावेज चोरी होना कई सवाल खड़े करता है। हालांकि इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ चोरी का मुकदमा गोवर्धन थाने में दर्ज कराया है। प्रभागीय निदेशक रजनी कांत मित्तल ने इस प्रकरण की जांच के लिए अलग से टीम गठित कर दी है।
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक 22 जुलाई को वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार वन दरोगा कार्तिक, योगेश व वन रक्षक राधेश्याम के साथ पेड़ कटान की सूचना पर सीह गांव गए थे। वन विभाग की टीम ने एक कैंटर में कटे पेड़ जब्त करते हुए चालक जुनैद व ठेकेदार इरशाद निवासी पिनगांव नूंह मेवात को पकड़ लिया।
इस तरह हुई जानकारी
बरसाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जबकि वन क्षेत्राधिकारी ने फर्द बरामदगी नहीं की। इसके उपरांत वन कार्यालय पहुंचे। यहां रेंज केस इजरा काटने के लिए एच-2 केस बुक कार्यालय से मांगी गई तो वह गायब मिली। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि वन विभाग के क्षेत्राधिकारी की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
मथुरा के प्रभागीय वन निदेशक रजनीकांत मित्तल ने बताया कि गोवर्धन वन रेंज कार्यालय से एच-2 केस बुक चोरी का मामला संज्ञान में आया है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच टीम भी गठित की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।