{"_id":"629b9055a9142402f5593984","slug":"case-against-mohammad-zahid-chairman-of-islamia-local-agency-for-inciting-religious-sentiments-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन की गिरफ्तारी की तैयारी, धार्मिक भावना भड़काने का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन की गिरफ्तारी की तैयारी, धार्मिक भावना भड़काने का है आरोप
Sun, 05 Jun 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:07 AM IST
सार
इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन मोहम्मद जाहिद के खिलाफ थाना मंटोला में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन मोहम्मद जाहिद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना मंटोला में इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन मोहम्मद जाहिद के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज हुआ था। उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
मथुरा के अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को नोटिस दिया था। इसमें बताया कि औरंगजेब वर्ष 1670 में ठाकुर केशव देवजी के मंदिर को ध्वस्त कर देव विग्रहों को जामा मस्जिद आगरा ले गया था। इसके बाद मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दफन करा दिया था। शुक्रवार को यह मामला मीडिया में आया था।
विज्ञापन
इसके बाद इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन मोहम्मद जाहिद का ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें मस्जिद की तरफ आने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। इसमें भड़काऊ भाषण दिया गया। सभी को एकजुट होने के लिए कहा है। उनका ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की। इसके बाद थाना मंटोला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन