फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cartridges Smuggling Case Meerut history sheeter Aslam Pehelwan arrested revealed many secrets

कारतूस प्रकरण: मेरठ का हिस्ट्रीशीटर असलम पहलवान गिरफ्तार, उगले कई राज  

Fri, 29 Apr 2022 06:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Apr 2022 06:46 PM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन से  बरामद 700 कारतूसों की तस्करी के मामले में जीआरपी ने मेरठ के हिस्ट्रीशीटर असलम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। असलम पहलवान को सलमान गैंग का सक्रिय सदस्य बताया गया है, जिसने पुलिस के सामने कई राज भी उगले हैं।
 

विज्ञापन
Cartridges Smuggling Case Meerut history sheeter Aslam Pehelwan arrested revealed many secrets
पुलिस हिरासत में असलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में अवैध कारतूसों का जखीरा पकड़े जाने के बाद जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। कारतूस तस्करी मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मेरठ के हिस्ट्रीशीटर असलम पहलवान को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया। पूछताछ में असलम ने अब तक हजारों कारतूसों खरीदने और कई अपराधियों को सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि वह मेरठ के सलमान गैंग का सदस्य भी है। पुलिस ने उसके पास से सात कारतूस बरामद किए हैं। अब पुलिस ने गिरोह से जुड़े तस्करों व खरीदारों की तलाश तेज कर दी है। 
विज्ञापन


एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि कारतूस प्रकरण में जेल भेजे अपराधियों से हुई पूछताछ के बाद चिह्नित अपराधियों को पकड़ने के लिए जीआरपी टूंडला और सर्विलांस टीम सहित कुल 11 टीमें लगीं हैं। बृहस्पतिवार देर रात रेलवे स्टेशन टूंडला की पानी की टंकी के पास से कारतूसों की तस्करी करने वाले गैंग के सदस्य असलम पहलवान निवासी सराय बहलीन सोहराबगेट, थाना कोतवाली, मेरठ को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 315 बोर के सात कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर ने बताया कि वह कई वर्षों से प्रतीक सक्सेना, फिरोज और अन्य साथियों से अवैध कारतूस खरीद कर बिक्री, उसका उपयोग कर रहा है। मेरठ में उसकी काफी लोगों से दुश्मनी है। वह मेरठ के सलमान गैंग से जुडा हुआ है। अपने विरोधियों के लिए बड़ी मात्रा में कारतूसों की आवश्यकता रहती है। 
विज्ञापन

हिरासत में लिए मेरठ के गन हाउस स्वामी का छोड़ा

टूंडला रेलवे स्टेशन से 22 अप्रैल को जीआरपी ने फिरोजाबाद के कारतूस तस्कर भाई सादाब व फैजान को 700 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर किया था। जांच के क्रम में 25 हजार के इनामी मुख्य सरगना कारतूस सप्लायर प्रतीक सक्सेना को अमरोहा के थाना हसनपुर अंतर्गत मोहल्ला कायस्थाना से और कारतूस सप्लायर आशीष मिश्रा निवासी प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मेरठ के पीएल शर्मा रोड स्थित गन हाउस स्वामी को हिरासत में लिया गया था। उसे बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज हैं हत्या, रंगदारी के केस

एसपी ने बताया कि असलम पहलवान मेरठ का हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर हत्या, रंगदारी, हत्या के प्रयास जैसे कई मामले दर्ज हैं। वह अपने साथियों के साथ मिलकर कारतूसों की अवैध तस्करी, परिवहन व खपत करता रहा है। 


मेरठ व अलीगढ़ से खरीदे हैं हजारों कारतूस

गिरफ्तार असलम पहलवान ने बताया कि काफी समय पहले उसकी मेरठ में ही प्रतीक सक्सेना से दोस्ती हुई थी। प्रतीक मेरठ में कई गन हाउसों से कारतूस खरीदता था। उसने प्रतीक के माध्यम से मेरठ और अलीगढ़ आकर कई बार कारतूस खरीदे हैं। अब तक कई हजार कारतूस खरीद चुका है। 

बरामद कारतूस खुद के लिए रखे थे असलम ने

असलम ने बताया कि उसका कई सदस्यों का एक गिरोह है। सभी मिलकर आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अवैध कारतूसों की तस्करी, परिवहन, भंडारण व खपत का करते हैं। जो कारतूस उससे बरामद हुए हैं वह उसने अपने प्रयोग के लिए रखे थे। 


कड़ियों को जोड़ रही पुलिस 

जीआरपी एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि कारतूस तस्करी के संगठित गिरोह के एक शातिर अपराधी असलम पहलवान को गिरफ्तार किया गया है। वह मेरठ का हिस्ट्रीशीटर है। पूछताछ में उसने प्रतीक सक्सेना के माध्यम से अपने और गिरोह की आपराधिक गतिविधियों में कारतूस प्रयोग करने और अन्य अहम बातें बताईं हैं। पुलिस की टीमें सभी कड़ियों को जोड़ने और गैंग से जुड़े अपराधियों व खरीदारों की तलाश कर रही है। जल्द ही इस केस से जुड़े अन्य अपराधी भी पुलिस गिरफ्त में होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed