फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Carry bag missing from welcome kit for foreign tourists visiting Taj Mahal

Taj Mahal: विदेशी पर्यटकों के साथ धोखा, वेलकम किट के साथ नहीं दी जा रही ये काम की चीज

Tue, 22 Aug 2023 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Aug 2023 10:00 AM IST
सार

वेलकम किट के इस सामान के जरिए हर माह लाखों रुपये की चपत लगाई जा रही है। इस  किट में केवल शू-कवर और पानी दिया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Carry bag missing from welcome kit for foreign tourists visiting Taj Mahal
ताजमहल के दीदार को पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल आने वाले विदेशी पर्यटकों के आतिथ्य में भी घपला हो रहा है। उनकी वेलकम किट से कैरी बैग गायब है। पर्यटकों को सिर्फ शू-कवर व पानी की बोतल मिल रही है। एक कैरी बैग की कीमत 4.50 रुपये है। हर दिन चार से 5000 विदेशी आते हैं। इससे कैरी बैग की आड़ में रोज 20 से 25 हजार रुपये का घपला हो रहा है।
विज्ञापन

 

रोज के हिसाब से महीने में कैरी बैग की रकम 4 से 5 लाख रुपये तक हो सकती है। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में पथकर सलाहकार समिति गठित है। समिति की 34वीं बैठक में वेलकम किट के लिए 2 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण ने वेलकम किट वितरण का ठेका ले रखा है। पूर्वी गेट पर टिकट विंडों के पीछे काउंटर है। ज्यादातर विदेशी पर्यटकों को जानकारी नहीं होती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यही, स्थिति पश्चिमी गेट पर है। यहां गेट के सामने कोने में वेलकम किट काउंटर है। यहां भी विदेशी पर्यटकों को वेलकम किट में कैरी बैग नहीं मिलता। 500 एमएल की पानी की बोतल हाथ में थमाई जा रही है। उधर, रास्ते में शू-कवर बेचे जा रहे हैं। टिकट खिड़की से लेकर प्रवेश गेट तक रास्ते में हाथ में शू-कवर लेकर हॉकर खड़े रहते हैं।

ये भी पढ़ें - स्मार्ट सिटी आगरा का हाल: बिजलीघर के पास टूटे पड़े नाले, पैर फिसला और गिर गए दो बच्चे; इस तरह बचाई गई जान

 

विज्ञापन

ठेकेदार से मांगेंगे जवाब

एडीए के पथकर पर्यवेक्षक इंद्रपाल सिंह ने बताया कि कैरी बैग, पानी की बोतल व शू-कवर तीनों वस्तुएं विदेशी पर्यटकों को दी जाती हैं। कैरी बैग नहीं देने की शिकायत पर ठेकेदार से जवाब मांगा जाएगा। गड़बड़ी रोकने के लिए सख्ती की जाएगी।
 

कराई जाएगी जांच

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया। कैरी बैग नहीं मिलने की जांच कराई जाएगी। फर्म के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। निगरानी पथकर पर्यवेक्षक करते हैं। उनसे भी इस मामले में जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed