{"_id":"6495587603401814a904af69","slug":"careful-in-rain-cobra-snakes-coming-out-of-bills-three-snakes-caught-in-two-days-in-agra-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में रहें सावधान: बिलों से निकल रहे कोबरा सांप, आगरा में दो दिन में पकड़े गए तीन नाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में रहें सावधान: बिलों से निकल रहे कोबरा सांप, आगरा में दो दिन में पकड़े गए तीन नाग
Fri, 23 Jun 2023 02:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Jun 2023 02:01 PM IST
सार
बारिश के दिनों में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत हैं, क्योंकि बिलों में रहने वाले कोबरा सांप बाहर निकल आए हैं। आगरा में पिछले दो दिनों में तीन सांप वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने रेस्क्यू किए।
विज्ञापन
कोबरा सांप
- फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
विस्तार
आगरा में पिछले दो दिनों हुई बारिश के बाद शहर में अलग-अलग तीन स्थानों पर जहरीले सांप निकले। पांच-पांच फुट लंबे इन कोबरा सांपों को वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने रेस्क्यू करने के बाद उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
पहला सांप बिचपुरी स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल मिला। स्कूल प्रबंधन ने वाइल्ड लाइफ एसओएस से संपर्क किया। टीम के सदस्यों ने मौके से सांप को रेस्क्यू किया। दूसरा सांप अरतौनी स्थित बालमुकुंद रामचंद्र बाजारी सरस्वती विद्या मंदिर में नजर आया जिसे देख कर्मचारी घबरा गए। यहां से भी सांप को वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने रेस्क्यू किया।
वहीं तीसरा सांप मलपुरा में किशोर न्याय बोर्ड के रसोई क्षेत्र में दिखा। तीनों ही सांपों को कुछ घंटे चिकित्सकीय निगरानी में रखने के बाद इनके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया।