फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car showroom employee death two colleagues injured Didn't know when and how the road accident happened

Agra:  कार शोरूम के कर्मचारी की मौत, दो साथी घायल; कब और कैसे हुआ सड़क हादसा पता ही नहीं चला

Tue, 23 Apr 2024 08:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Apr 2024 08:48 AM IST
सार

कार शोरूम कर्मचारी टेस्ट ड्राइव कराने के लिए दो साथियों के साथ गया हुआ था। इसके बाद सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि दो साथी घायल हैं। ये हादसा कब और कैसे हुआ इसकी किसी को भी जानकारी नहीं है। 
 

विज्ञापन
Car showroom employee death two colleagues injured Didn't know when and how the road accident happened
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग में खेल गांव मार्ग पर सोमवार की रात हादसे में एक कार शोरूम के कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसा कब और कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। पता चला है कि तीनों सर्विस सेंटर पर आई कार की टेस्ट ड्राइव लेने गए थे।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि राहुल नगर, बोदला निवासी जमील के बेटे संजय खान की मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता चलेगी। संजय एनआरएल हुंडई कार शोरूम में कर्मचारी था। उसके साथ टेस्ट ड्राइव पर महेश और कृष्णा गए थे। वह भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


संजय कार की पिछली सीट पर बैठा था। उसकी मौत हुई है। तीनों को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। वहीं से पुलिस को सूचना मिली। परिजन मृतक के शव को घर ले गए। पुलिस घर पहुंची। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद का कहना है कि हादसे की जानकारी मिली थी। घायलों का उपचार किया जा रहा है। उनके ठीक होने पर घटना की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed