फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car riders beat up SIS security personnel

कार सवारों ने एसआईएस के सुरक्षाकर्मी को पीटा

Thu, 03 Feb 2022 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Car riders beat up SIS security personnel
फतेहपुरसीकरी। आगरा से दीवान-ए-आम मार्ग पर लगे पुरातत्व विभाग के बैरियर से कार को स्मारकों तक नहीं जाने से रोकने पर कार सवारों ने एसआईएस के सुरक्षाकर्मी को पीट दिया। इससे सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने कार सवारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसआईएस के सुरक्षाकर्मी लक्ष्मण निवासी कौरई ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे वह दीवान-ए-आम मार्ग पर लगे बैरियर पर ड्यूटी दे रहा था। तभी कार सवार कुछ लोग स्मारकों में जाने के लिए उससे बैरियर खोलने के लिए कहा। उसने वाहनों के जाने की मनाही की जानकारी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर कार से उतरकर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर पर आसपास के लोग दौडे़ तो कार सवार भाग निकले। पीड़ित ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों और थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सुरक्षाकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना फतेहपुरसीकरी के प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद कार सवारों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed