{"_id":"68dff6e4e24ddbea62082f80","slug":"car-parked-in-hospital-premises-caught-fire-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अस्पताल में खड़ी कार में लगी आग..मच गई अफरातफरी, दमकल ने पाया लपटों पर काबू; सवा महीने पहले खरीदी थी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अस्पताल में खड़ी कार में लगी आग..मच गई अफरातफरी, दमकल ने पाया लपटों पर काबू; सवा महीने पहले खरीदी थी गाड़ी
Fri, 03 Oct 2025 09:46 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 03 Oct 2025 09:46 PM IST
सार
कार से कुछ ही देर में आग की तेज लपटें उठने लगीं। मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कार में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल परिसर में शुक्रवार दोपहर एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी धू-धूकर जल उठी। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार और उसमें रखा सारा सामान राख हो चुका था।
घटना दोपहर करीब 12:15 बजे की है। शाहगंज की पंचशील कॉलोनी निवासी रोहित अपनी बेटी को स्कूल से लेने के बाद एक परिचित के बच्चे को देखने अस्पताल आए थे। उन्होंने कार अस्पताल परिसर के बाहर सड़क किनारे खड़ी की और अंदर चले गए। कार में जरूरी कागजात और बेटी का बैग रखा था।
कुछ देर बाद बाहर से शोर सुनाई दिया। रोहित भागकर बाहर पहुंचे तो देखा कि कार के बोनट से धुआं निकल रहा है। थोड़ी ही देर में आग की तेज लपटें उठने लगीं। मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रोहित ने बताया कि यह कार उन्होंने सवा महीने पहले खरीदी थी और घटना वाले दिन यह सिर्फ 5-6 किलोमीटर ही चली थी। प्राथमिक रूप से आग लगने की वजह बैटरी में तकनीकी खराबी मानी जा रही है।