{"_id":"61461d3d66fd596af579da15","slug":"car-of-former-mla-convoy-overturns-on-lucknow-expressway-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पूर्व विधायक के काफिले की कार पलटी, युवक की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पूर्व विधायक के काफिले की कार पलटी, युवक की मौत, दो लोग घायल
Sun, 19 Sep 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:10 AM IST
सार
सुल्तानपुर जिले के पूर्व विधायक संतोष पांडेय के काफिले की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 96 के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। पूर्व विधायक दूसरी कार में सवार थे। वो पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर बाद सुल्तानपुर के पूर्व विधायक के काफिले में शामिल कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया है। काफिल में शामिल एक अन्य कार भी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिले की लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष पांडेय शनिवार को मुज्जफरनगर सपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। शनिवार शाम करीब चार बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 96 के पास उनके काफिले में शामिल कार डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
अर्से आलम नाम के युवक की मौत
हादसे में कार सवार अर्से आलम निवासी अमा चौराहा सुल्तानपुर की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर सहित दो लोग घायल हो गए। पूर्व विधायक ने अपने सहयोगियों के साथ घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई पहुंचाया। इस बीच जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को एक्सप्रेस वे से हटवाया। एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि पूर्व विधायक पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनके काफिले में शामिल दूसरी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
दूसरी कार में सवार थे पूर्व विधायक
जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक संतोष पांडेय अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ आगे चल रही दूसरी कार में सवार थे। हादसे के बाद उन्होंने तत्काल अपनी कार से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाने की व्यवस्था की।