फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car me lagi aag

सड़क पर दौड़ रही कार में लगी आग

Sun, 01 Mar 2020 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
car me lagi aag
कासगंज सहावर के ग्राम भुजपुरा के निकट आग से जलती कार। - फोटो : KASGANJ
सहावर (कासगंज)। मोहनपुर-अमांपुर मार्ग पर ग्राम भुजपुरा के निकट सड़क पर दौड़ रही कार में अचानक आग लग गई। किसी तरह कार सवारों ने उतरकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद वह कार को जलता छोड़कर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आग को बुझाया।
विज्ञापन

मोहनपुर-अमांपुर मार्ग पर दौड़ रही एक मारूति वैन में अचानक आग लग गई। जानकारी होने पर कार सवार उतर गए। कुछ देर में कार धू-धू कर जलने लगी। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी गणेश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कार में आग लगने के बाद कार सवार मौके से चले गए। अभी जानकारी नहीं हो सकी है कि कार किसकी है। हो सकता है कि कार में सीएनजी किट से आग लगी हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed