{"_id":"603c592f4fa5f81a251231c4","slug":"car-loot-for-marriage-and-money-agra-police-arrests-two-robbers-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी में मौज-मस्ती के लिए लूटी थी कार, पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में मौज-मस्ती के लिए लूटी थी कार, पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 01 Mar 2021 08:35 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 01 Mar 2021 08:35 AM IST
विज्ञापन
आगरा पुलिस ने पकड़े कार लूटने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के बल पर लूटी गई कार को पुलिस ने दो आरोपियों के साथ बरामद कर लिया है। घर में होने वाले शादी-समारोह में मौज-मस्ती करने के लिए आरोपियों को पैसे की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने कार लूटने की साजिश रची। मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दोनों फिरोजाबाद के रहने वाले हैं।
एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि 24 फरवरी को नोएडा से बल्देव के लिए कार बुक करके लाई गई थी। रास्ते में कार के चालक को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर छह घंटे तक घूमने के बाद हाईवे स्थित झरना नाले के पास फेंक कर बदमाश कार लूटकर फरार हो गए थे।
पत्नी से इशारे करते देखने पर रची थी हत्या की साजिश, रेलवे क्वार्टर में गोलीकांड का आगरा पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन
मुखबिर से सूचना मिली कि गांव सवाई के पास लूटी हुई कार के साथ बदमाश टूंडला की ओर से आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम प्रबल यादव उर्फ प्रदीप पुत्र विजेंद्र सिंह और शिव कुमार उर्फ शिवा पुत्र जय किशोर निवासी भरतपुर थाना नारखी, फिरोजाबाद बताया।

युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके घर में मार्च में शादी है। मौज-मस्ती के लिए रुपयों की जरूरत थी, जिसके लिए उन्होंने लूट की साजिश रची। इसके लिए नोएडा से बलदेव के लिए कार को बुक किया था। मथुरा राया कट पर कार रोककर चालक हरी शंकर निवासी उदयपुरा, जैथरा, जिला एटा को बंधक बना लिया। फिर गाड़ी मालिक को चालक के फोन से बात कर कहा कि कार का एक्सीडेंट हो गया है। मेरे नंबर पर फोन पे के माध्यम से एक लाख रुपये भेज दें। मालिक ने मना करने पर चालक को झरना नाले पर फेंक दिया था। पुलिस ने लूटी हुई कार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।