फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car driver injured in an accident due to roadways bus

Agra News: रोडवेज बस से हुए हादसे में घायल कार चालक की मौत

Wed, 29 Nov 2023 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 Nov 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Car driver injured in an accident due to roadways bus
रोडवेज बस से हुए हादसे में घायल कार चालक की मौत
विज्ञापन

- मार्ग दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोग हुए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र में सौंज मार्ग पर मंगलवार की देर शाम बस की टक्कर लगने से गंभीर घायल कार चालक ने मेडिकल कॉलेज सैफई में दम तोड़ दिया। चालक कन्नौज से दूल्हा-दुल्हन की विदा कराने के बाद करहल लौट रहा था। घायल दूल्हा-दुल्हन सहित चार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी विकास कठेरिया की कन्नौज के सौंरिख क्षेत्र में मंगलवार को आशिकी कठेरिया से शादी हुई है। मंगलवार की शाम को विदा होने के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने दो रिश्तेदार कुनाल और सूरज निवासी दिल्ली के साथ गांव दरियापुर लौट रहे थे। कार को ब्रजमोहन (38) निवासी नगला दौलत बरनाहल चला रहा था। कुर्रा क्षेत्र में अंबरपुर सौंज मार्ग पर भूरे होटल के पास आगरा से किशनी की ओर जा रही शिकोहाबाद डिपो की रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित सभी पांच लोगों को थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने लोगों के सहयोग से मेडिकल कॉलेज भिजवाया था। वहां देर रात चालक ब्रजमोहन ने दम तोड़ दिया। सभी चार घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed