फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car collides with tractor trolley due to driver dozing off young man dies

रफ्तार का कहर: चालक को झपकी लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, युवक की मौत

Sun, 28 Apr 2024 12:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 12:59 PM IST
सार

बरात में शामिल होकर लौट रहे कार सवार युवक हादसे का शिकार हो गए। चालक की झपकी की वजह से कार ट्रैक्टर ट्ऱॉली में टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 

 

विज्ञापन
Car collides with tractor trolley due to driver dozing off young man dies
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में चालक को झपकी आने से ईको कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई। ईको व ट्रैक्टर ट्रॉली में हुई भिड़ंत में बरात से लौट रहे ईको सवार तीन बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक 22 वर्षीय युवक की अवागढ़ स्थित अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


आगरा जनपद के श्यामनगर ट्रांसयमुना काॅलोनी निवासी पांच लोग किसी परिचित की शादी में शामिल होने ईको कार से अलीगंज एटा गए थे। शनिवार की सुबह शादी समारोह से लौटते वक्त चालक को झपकी लग गई। इससे ईको गाड़ी पुलिस चौकी सुराया थाना एका के पास सड़क सहारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे के बाद ईको चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। जबकि ईको सवार दीपक (24 ), विष्णु (22), और बबलू (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी पुलिस चौकी सुराया गोवर्धन सिंह ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अवागढ़ स्थित सामुदायिक चिकित्सालय भिजवाया। जहां उपचार के दौरान बबलू पुत्र रामचरण की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए आगरा भिजवाया है। चौकी इंचार्ज सुराया गोवर्धन सिंह के मुताबिक ईको गाड़ी को कब्जा में लिया गया है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
तेजगति ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाई। विक्रांत अग्रवाल किसी कार्यवश थाना खैरगढ़ क्षेत्रांर्गत बनीपुरा गया था। रास्ते में जैसे ही वह बनीपुरा मोड़ पर पहुंचा वैसे ही तेजगति ट्रक ने विक्रांत की मोटर साइकिल में कट मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed