फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car collides with divider on expressway, old man dies

Agra News: एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई कार, वृद्ध की मौत

Fri, 05 Sep 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Car collides with divider on expressway, old man dies
करहल l आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, पुत्र व चालक का उपचार चल रहा है। कार सवार असम से पंचकुला जा रहे थे। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 79.5 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार के अंदर मौजूद लोगों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ पहुंचे। लोगों की मदद से घायल 60 वर्षीय विमल, उनके पुत्र 30 वर्षीय राहुल निवासी पीर मुछल्ला जनपद मोहली पंजाब व अभिषेक निवासी त्रिसला सिटी थाना जीरकपुर मोहाली पंजाब को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। मेडिकल कॉलेज में विमल कुमार ने दम तोड़ दिया। प्रभारी ने बताया कि कार सवार असम से पंचकुला जा रहे थे। पुलिस ने मार्ग से दुर्घटनाग्रस्त इनोवा को हटवा कर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed