{"_id":"66f7a944d02caddd2f0f7fcd","slug":"car-collides-with-brick-laden-punctured-trolley-from-behind-one-dead-four-injured-2024-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ईंट लदी पंक्चर ट्रॉली में कार के पीछे से कार टकराई, एक की मौत; चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ईंट लदी पंक्चर ट्रॉली में कार के पीछे से कार टकराई, एक की मौत; चार घायल
Sat, 28 Sep 2024 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:29 PM IST
सार
मथुरा के चौमुंहा में ईंट लदी पंक्चर ट्रॉली में कार के पीछे आ रही कार टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
ट्रॉली से टकराई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के चौमुहां में आगरा-दिल्ली हाईवे पर जैंत थाना क्षेत्र में पंक्चर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पहले एक कार टकराई। इसके कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त कार में पीछे से दूसरी कार टकरा गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। हादसा शुक्रवार शाम हुआ। पुलिस ने वाहनों को सड़क के किनारे कराकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
राजमार्ग पर एक निजी विवि के पास ईंट लदी ट्रॉली हाईवे किनारे पंक्चर खड़ी थी। इसमें पीछे से आर्टिका बाईं ओर से टकरा गई। हादसे के कुछ देर बाद कार में पीछे से वैगनार टकरा गई। हादसे में आर्टिका सवार दिनेश पुत्र मनीराम निवासी गणेशरा थाना हाईवे, सुनील (68) पुत्र रसिक निवासी थाना सेटेलाइट, अहमदाबाद, शोभना पत्नी सुनील , राकेश शाह (63) पुत्र अनूप निवासी अहमदाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों ने सुनील पुत्र रसीक को मृत घोषित कर दिया। वहीं वैगनार कार के चालक शुभम मित्तल पुत्र संजय कुमार निवासी आर्यनगर थाना कोसीकलां घायल हो गए। वहीं वैगनार सवार आकांक्षा मित्तल पत्नी शुभम अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल पुत्र अशोक कुमार, काजल पत्नी प्रतीक सुरक्षित हैं।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि मृत शख्स के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।