{"_id":"61eb19f7b72e682d4952e392","slug":"car-collided-with-truck-on-expressway-due-to-fog-one-dead-agra-news-agr521902520","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद (आगरा)। कोहरे के कारण शुक्रवार की सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 36वें माइल स्टोन पर एक कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक में फंसी कार करीब 400 मीटर तक घसीटती गई। हादसे में कार सवार रामसरन (55) की मौत हो गई। जबकि बेटा, बेटी, बहू समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक शमसाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ी रामपाल निवासी अजय जादौन शुक्रवार की सुबह विधूना, इटावा से कार से पिता रामसरन (55) भाभी बीनू, बहन ज्योति और भांजी माही के साथ घर जा रहे थे। 36वें माइलस्टोन पर कोहरे के कारण उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। टकराने के बाद कार ट्रक में फंसकर करीब 400 मीटर तक घिसटती गई।
हादसे में अजय जादौन के पिता रामसरन की मौत हो गई। जबकि अजय समेत चारों लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक और परिचालक भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।