कोहरे का कहर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
टक्कर के बाद ट्रक में फंसी कार काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। चलती कार से एक महिला कूद गई। वह भी घायल हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घने कोहरे के कारण शुक्रवार की सुबह सुबह करीब छह बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 36वें माइल स्टोन पर एक कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक में फंसी कार करीब 400 मीटर तक घसीटती गई। हादसे में कार सवार रामसरन (55) की मौत हो गई। जबकि बेटा, बेटी, बहू समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए।
कोहरे में नहीं दिखे वाहन
पुलिस के मुताबिक शमसाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ी रामपाल निवासी अजय जादौन शुक्रवार की सुबह विधूना, इटावा से कार से पिता रामसरन (55) भाभी बीनू, बहन ज्योति और भांजी माही के साथ घर जा रहे थे। 36वें माइलस्टोन पर कोहरे के कारण उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। टकराने के बाद कार ट्रक में फंसकर करीब 400 मीटर तक घिसटती गई। हादसे में अजय जादौन के पिता रामसरन की मौत हो गई। जबकि अजय समेत चारों लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक और परिचालक भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
हाईवे पर सुबह रेंगते दिखे वाहन
घने कोहरे के कारण शुक्रवार की सुबह हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। छह दिन से कड़ाके की ठंड के साथ सुबह कोहरा भी छा रहा है। वहीं भीषण शीतलहर के मद्देनजर शुक्रवार को किरावली कस्बे में 10 स्थानों पर नगर पंचायत की ओर से अलाव भी जलाया गया।
फिरोजाबाद: बंद कमरे में कारोबारी और उनकी पत्नी के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी