फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car collided with divider on expressway, three injured

एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, तीन लोग घायल

Tue, 07 Jun 2022 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Car collided with divider on expressway, three injured
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा से लखनऊ जा रहे दिल्ली के कारोबारी की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद के समीप डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कारोबारी, उनका चालक और फैक्टरीकर्मी घायल हो गए। तीनों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक श्रीकृष्ण निवासी के-33, विजय विहार नियर रोहिणी सेक्टर पांच, नई दिल्ली की सुलेख साइकिल वर्क्स ऑटो स्पेयरपार्ट की फैक्टरी है। सोमवार को वह चालक सुभाष निवासी 526, रिठाली, दिल्ली और फैक्टरी कर्मी योगेश निवासी निहाल विहार के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। अपराह्न करीब दो बजे फतेहाबाद के गांव उझावली के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस का मानना है कि संभवत: चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed