फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car collided with dead bull, four policemen injured

मरे सांड़ से टकराई कार, चार पुलिसकर्मी घायल

Thu, 10 Nov 2022 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Car collided with dead bull, four policemen injured
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मरे पड़े सांड़ से कार टकरा गई। हादसा मटसेना क्षेत्र के किलोमीटर 46 पर हुआ। कार में सवार बिहार के चार पुलिसकर्मी घायल हुए। उपचार के लिए शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिसकर्मी दिल्ली से बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होते ही मटसेना थाना पुलिस के साथ यूपीडा के कर्मचारियों व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कार के अंदर फंसे घायलों को उपचार के लिए शिकोहाबाद अस्पताल भेजा गया। यहां घायलों के नाम मुकेश कुमार निवासी सवाजपुर सराय सीतामणी बिहार, धनसिंह निवासी राजा बीघा नवादा बिहार, नवीन निवासी माधोपुरा थाना सतगमा पितरखा झारखंड, अभिताभ निवासी नतासी हलासी लक्खी सराय बिहार बताए गए है। घायलों ने बताया कि वह दिल्ली घूमने के लिए गए थे।
विज्ञापन

यहां से कार द्वारा वापस घर जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कार के एयर बैग खुल गए। अन्यथा की स्थिति में यह हादसा और गंभीर हो सकता था। सभी लोग सितारगंज जेल में सिपाही के पद पर तैनात हैं। थानाध्यक्ष मटसेना शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हादसा सुबह के समय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed