फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car collided with bus while trampling two Activas three died in painful accident before holi in agra

होली से पहले आगरा में दर्दनाक हादसा: दो एक्टिवा रौंदते हुए बस से टकराई कार, युवती सहित तीन की मौत

Thu, 17 Mar 2022 06:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 06:48 PM IST
सार

होली के पर्व से पहले आगरा में दर्दनाक हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर एक कार ने पहले दो एक्टिवा को रौंदा और उसके बाद बस में घुस गई। इस हादसे में युवती सहित तीन की मौत हो गई।

विज्ञापन
Car collided with bus while trampling two Activas three died in painful accident before holi in agra
आगरा में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईवे पर बृहस्पतिवार को रामबाग प्लाईओवर से उतरते ही सवारियों से भरी एक बस के ब्रेक लगाने से हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही दो एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद बस में जा घुसी। हादसे में कार चला रहे सेवानिवृत्त बैंक कर्मी, एक युवती और एक युवक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल है। जिसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि मृतकों में कार चालक खंदारी के केंद्रीय हिंदी संस्थान नगर स्थित राजभवन निवासी चंद्रभान माथुर (70), युवती फिरोजाबाद के खैरगढ़ स्थित शेखपुरा निवासी सोनू यादव (28) और फिरोजाबाद के ही किसराव निवासी तरुण यादव हैं। वहीं दूसरी एक्टिवा पर सवार ताजगंज के कोटली बगीची निवासी ऋषभ कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

फ्लाईओवर पर उतरते ही लगाए ब्रेक

पुलिस की प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में पता चला कि हादसा दोपहर एक बजे हुआ। फिरोजाबाद की तरफ से बस सवारियों को लेकर आ रही थी। रामबाग फ्लाईओवर से उतरते ही चालक ने ब्रेक लगा दिए। बस के पीछे दो एक्टिवा और एक कार चल रही थी। एक एक्टिवा पर तरुण यादव और सोनू यादव थीं, जबकि दूसरी एक्टिवा ऋषभ कुमार चल रहा था। बस के ब्रेक लगाने से कार अनियंत्रित हो गई। वह दोनों एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद बस में जा घुसी। हादसे में कार चला रहे चंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई। दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से तीन परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि बस रोडवेज से अनुबंधित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर तीन परिवार में मचा कोहराम

हादसे में मरने वाले चंद्रभान माथुर पंजाब नेशनल बैंक से सेवानिवृत्त हुए थे। वह शाखा प्रबंधक थे। वह मूलरूप से सिरसागंज के रहने वाले थे। उनके बेटे श्रीकृष्ण ने बताया कि पिता गांव से लौटकर आ रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटना की जानकारी पर वो पहुंच गए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चंद्रभान माथुर के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा गोपाल कृष्ण भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क हैं, जबकि श्रीकृष्ण डीईआई से पढ़ाई कर रहा है। वहीं युवती सोनू और तरुण के घर में भी कोहराम मचा हुआ है।

खतरनाक कट पर जा चुकी हैं कई की जान

बृहस्पतिवार को फ्लाईओवर के जिस कट पर हादसा हुआ, वहां पहले भी लोगों की जान जा चुकी हैं। प्रत्यक्षदर्शी सुरेश शर्मा और मोहित कुमार ने बताया कि फ्लाईओवर से उतरते ही सर्विस रोड से रामबाग चौराहे की तरफ जाने का रास्ता है। यहां पर सवारी वाहन रुकते हैं। यहीं पर सवारियां उतरती और वाहनों बैठती हैं। कई बार फिरोजाबाद की तरफ से ओन वाले वाहन चालक अचानक ब्रेक लगा देते हैं, जिससे हादसे का शिकार हो जाते हैं। तीन महीने में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। तीन महीने पहले भी तीन लोगों की जान गई थी। दो महीने पहले दो लोगों को बस से उतरते समय ट्रक ने रौंद दिया था। हादसे की वजह अवैध तरीके से वाहनों को रोकना बन रहा है। फ्लाईओवर के नीचे उतरते ही चालक सवारियां उतारने लगते हैं। अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे वाहन चालकों को अंदाजा नहीं रहता है। वह आगे टकरा जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed