{"_id":"5f81efc78ebc3eefb908a200","slug":"car-accident-mainpuri-news-agr463117643","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध कार सवारों ने साइकिल सवार को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध कार सवारों ने साइकिल सवार को मारी टक्कर
विज्ञापन
बेवर थाने में बैठा घायल
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। नवीगंज से जोत मार्ग पर शनिवार दोपहर एक संदिग्ध कार का पुलिस ने पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख कार सवार ने गाड़ी दौड़ा दी। इस दौरान कार की चपेट में आकर एक साइकिल सवार घायल हो गया। साथ ही एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गया। कार सवार एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
नवीगंज चौकी क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि जोत मार्ग पर एक सफेद कार में अवैध शराब तस्करी कर ले जाई जा रही है। इस पर सिपाही ब्रजेश कुमार व सुमित कुमार ने संदिग्ध कार को पुलिया पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार दौड़ा दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा शुरू कर दिया। कुछ ही दूरी पर कार ने एक साइकिल सवार यशपाल सिंह निवासी गांव तिलियानी को टक्कर मार दी।
पुलिसकर्मियों ने साइकिल सवार को उठाया, तभी चालक ने कार को फिर से दौड़ा दिया। इस बीच एक पुलिसकर्मी गिरकर घायल हो गया। वहीं दूसरे पुलिसकर्मी ने कार में बैठे एक युवक को बाहर खींच लिया।पुलिस पकड़े गए युवक को चौकी ले गई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
घायल युवक की ओर से तहरीर दी गई है। कार चालक की तलाश की जा रही है। साथी से पूछताछ कर जानकारी की जा रही है।
विजय वर्मा सिंह चंदेल, चौकी प्रभारी नवीगंज