{"_id":"62b8a0e18fb95d5b65195837","slug":"captives-will-convert-vegetable-waste-into-organic-manure-mainpuri-news-agr538178993","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेजिटेबल वेस्ट को जैविक खाद में बदलेगे बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेजिटेबल वेस्ट को जैविक खाद में बदलेगे बंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। राष्ट्रीय युवा शक्ति संस्था की पहल पर जेल में एकत्रित होने वाले वेजिटेबल कचरे को जैविक खाद में बदलकर जेल स्थित खेतों के लिए उपयोग किया जाएगा। इससे न सिर्फ जेल का पर्यावरण सुरक्षित होगा बल्कि कचरे से मुक्ति मिलने के साथ ही खेती में जैविक खाद के इस्तेमाल से बंदियों को ताजा सब्जियां खाने को मिलेंगी।
जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी के नेतृत्व की मुहिम में बंदी वेजिटेबल कचरे को एकत्रित करके उसे डंपिंग ग्राउंड में जमा करेंगे। राष्ट्र्ीय युवा शक्ति के विशेषज्ञों की टीम बंदियों को इस कचरे को जैविक खाद में बदलने के लिए प्रशिक्षित करेगी ताकि कारागार का कचरा जैविक खाद में बदले और कारागार का पर्यावरण पूरी तरह से सुरक्षित रहे सके।
जेल अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर इसकी शुरुआत एक बैरक से की जाएगी। एक बैरक से दूसरे बैरक तक इस मुहिम को ले जाया जाएगा। जेल में कचरा मुक्त वातावरण बनाते हुए वेजिटेबल कचरे को जैविक खाद के रूप में उपयोग करने के लिए बंदियों को एक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश के कारागार में अपने तरीका एक अनोखा प्रयोग है। जिससे कूड़ा कचरा और दुर्गंध के वातावरण से जेल को मुक्ति मिलेगी और खेतों को जैविक खाद के माध्यम से रसायन मुक्त बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
जेल सुधारक डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि कारागार में अभिनव प्रयोग करके बंदियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने, जेल रेडियो के संचालन, बंदियों के बीच रचनात्मक लेखन अभियान शुरू किया जा चुका है। जिससे बंदी कुछ नया सीखें। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के जरिए बंदियों को वेजिटेबल कचरे को जैविक खाद के रूप में परिवर्तित करने के लिए प्रशिक्षित करने की यह मुहिम कारागार को एक नई छवि और नया चेहरा प्रदान करेगी।