फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cantor tramples laborer on highway, death

हाईवे पर कैंटर ने मजदूर को रौंदा, मौत

Sun, 26 Sep 2021 10:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Cantor tramples laborer on highway, death
टूंडला-आगरा हाइवे पर लगे जाम को खुलवाने का प्रयास करते पुलिस - फोटो : TUNDLA
टूंडला। आगरा हाईवे पर रविवार शाम ससुराल से घर लौट रहे मजदूर को कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। देररात तक जाम के कारण यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी ब्रजेश कुमार उर्फ बंटी (40) पुत्र अजयपाल राजमिस्त्री था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। रविवार शाम तकरीबन साढ़े सात बजे वह अपनी ससुराल से घर लौट रहा था। गांव जाने के लिए वह आगरा रोड पार कर रहा था। तभी आगरा की ओर से आ रहे कैंटर ने उसे रौंद दिया। हादसे में ब्रजेश गंभीर रूप घायल हो गया और कुछ देर में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ब्रजेश का शव देखकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हाईवे पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ अभिषेक श्रीवास्तव और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, किंतु परिजन नहीं माने और मुआवजे की मांग करने लगे। समाचार लिखे जाने तक हाईवे पर जाम लगा था। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही थी। इधर, हादसे के बाद चालक कैंटर को टोल प्लाजा के निकट छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed